26सीटीके27..शिमला में आयोजित नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में जीत के
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) की ओर से आयोजित अंतर महाविद्यालय महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सैनी कॉलेज के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण पदक जीते। प्रतियोगिता 22-23 नवंबर को हुई थी। मंगलवार को कॉलेज पहुंचने पर खिलाड़ियों का भव्य स्वागत हुआ। निधि ने 48 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक और सविता ने 66 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. भीम सिंह पवार ने विजेता खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। उप-प्रधान देवेन्द्र सैनी, महासचिव प्रदीप सैनी व कोषाध्यक्ष विपिन सैनी ने भी दोनों खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर प्रो. नवीन कुमार सैनी, उप-प्राचार्य डॉ. सरिता यादव, प्रो. सुनीता सैनी, डॉ. ज्योति सैनी व सतीश चन्द आदि उपस्थित रहे।