फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गौड़ ब्राह्मण डिग्री महाविद्यालय में मनाया 75वां संविधान दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। गौड़ ब्राह्मण डिग्री महाविद्यालय में मंगलवार को कॉलेज की यूथ रेडक्रॉस इकाई, एनएसएस व राजनीति विज्ञान विभाग ने 75वें संविधान दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम हुए। इनमें महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. जयपाल शर्मा ने विद्यार्थियों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा भारत भले ही विविधताओं से भरा देश हो, विभिन्न राज्यों में अलग-अलग भाषाओं, जातियों, धर्मों और वेशभूषा वाले लोग रहते हों, सबका रहन-सहन अलग हो, लेकिन संविधान दिवस का दिन सबसे लिए बहुत ज्यादा महत्व रखता है।
विज्ञापन

राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. सुखदेव शर्मा ने संविधान के निर्माण और महत्व के बारे में बताया। भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। संविधान कर्तव्यों के साथ मौलिक अधिकारों, मार्गदर्शक सिद्धांतों और नागरिक जिम्मेदारियों को भी परिभाषित करता है। कार्यक्रम के अंत में संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ. भीमराव आंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर महाविद्यालय उप प्राचार्य डॉ. धर्मवीर भारद्वाज, एनएसएस अधिकारी डॉ. सुरेंद्र शर्मा, डॉ. सीमा शर्मा, यूथ रेडक्रॉस काउंसलर डॉ. मनीषा कौशिक, डॉ. कपिल कौशिक, पूजा दूहन, राजनीति विज्ञान विभाग से सहायक प्राध्यापक रोहित कौशिक, ज्योति शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें