नारनौल। जिले के सभी एनएचएम कर्मचारियों ने मंगलवार को नागरिक अस्पताल नारनौल से वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की शव यात्रा निकाली। इस दौरान सरकार व अनुराग रस्तोगी के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए एनएचएम कर्मचारियों ने महावीर चाैक नारनौल पर रस्तोगी का पुतला दहन किया गया। संघ के वरिष्ठ कर्मचारी नेता डाॅ. अमित यादव ने कहा कि हम सरकार से कच्चे कर्मचारी की भाषा जानना चाहते हैं, जब 28-28 वर्षों से एक लगातार सरकारी विभाग में कार्यरत है तथा उनको अभी तक पक्का नही
किया गया है। यह कर्मचारी बुढ़ापे में कहा जाएंगे। क्योंकि उन्होंने अपना पूरा जीवन स्वास्थ्य विभाग को दिया है। आंदोलन की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष डाॅ. पुष्पेंद्र ने बताया कि सरकार द्वारा एनएचएम कर्मचारियों के आंदोलन पर अभी तक अमल नही किया गया। सांझा मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति द्वारा निर्णय लिया गया है कि 31 जुलाई को सभी जिलों में विधायकों को प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौपेंगे। गौरतलब है कि वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधिमंडल के साथ विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की मांगों को लेकर बैठक हुई थी। जिसमें एनएचएम कर्मचारियों की मांगों का एजेंडा रखा गया था। इस दौरान वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बैठक में एनएचएम कर्मचारियों को दिहाड़ीदार मजदूर कहते हुए उनके सेवा नियमों को खत्म करके एकमुश्त वेतन के हिसाब से फाइल प्रोसेस करने के बारे में कहा। उच्च अधिकारी द्वारा बोले गए अपशब्द प्रदेश के एनएचएम कर्मचारियों में रोष है। इसके विरोध में प्रदीप यादव एडवाेकेट ने भी मंगलवार को नागरिक अस्पताल में पहुंच कर समर्थन देते हुए सरकार से
मांग की गई कि सभी एनएचएम कर्मचारियों को पक्का किया जाए। उन्होंने कर्मचारियों को आश्वस्त किया यदि इस सरकार द्वारा आपको नियमित नही किया जाता है तो कांग्रेस सरकार आते ही एनएचएम कर्मचारियों सहित सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा। इसके अतिरिक्त धरने में सर्व कर्मचारी संघ के राज्य सचिव महेंद्र बोयत, जिला प्रधान कौशल कुमार, जिला सचिव राहुल ने भी पहुंचकर कर्मचारियों की मांगो का
समर्थन किया। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ से राज्य कमेटी सदस्य हरकेश, जिला मंत्री विनोद राव जिला संयोजक संदीप यादव, मनीष सीएचओ, उमेश कश्यप, सरजीत सिवाच, सपना कुमारी, कमलेश देवी, संतोष देवी, बिंदू यादव, सुनीता यादव, रेणू, यादव, नितेश बंसल इत्यादि ने भी संबोधित किया।