04सीटीके17...सीएमओं कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे एनएचएम कर्मचारी। संवाद
रोहतक। एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) कर्मचारियों की सांझा मोर्चा के बैनर तले चल रही हड़ताल दसवें दिन भी जारी रही। सिविल सर्जन दफ्तर के बाहर चल रहे हड़ताल में रविवार को भी करीब 250 कर्मचारी जुटे। कर्मचारी पिछले काफी समय से नियमित करने और सातवां वेतन आयोग लागू करने की मांग कर रहे हैं। रविवार को भी जिलेभर के 480 कर्मचारी हड़ताल पर रहे। वहीं 30 में से 10 एंबुलेंस ही सुचारु रहे।
सांझा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रेणू काम्बोज ने बताया कि की अनदेखी के विरोध में एनएचएम के तहत चलने वाली सभी सेवाएं पूर्ण रूप से बाधित रहीं। इसमें लेबर रूम, नर्सरी, केएमसी यूनिट, रेफरल ट्रांसपोर्ट, मेंटल हेल्थ, एनसीडी, एनआरसी, टीबी विभाग, आयुष विभाग प्रभावित है। साथ ही इसका असर हरियाणा सरकार के चलाए जा रहे एनीमिया मुक्त अभियान पर भी पूर्ण रूप से पड़ा है।