27सीटीके13...पीजीआई में सीएमओं कार्यालय के पास धरने पर बैठे एनएचएम के कर्मचारी। संवाद
धरने के चलते 22 में से 11 एंबुलेंस खड़ी रही, टीकाकरण भी प्रभावित
रोहतक। एनएचएम कर्मचारियों की नियमितिकरण को लेकर हड़ताल जारी है। कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर रोष जताया। धरने के चलते 22 में से 11 एंबुलेंस खड़ी रही। वहीं, पीएचसी व सीएचसी में टीकाकरण पूरी तरह प्रभावित रहा। इसके चलते कई बच्चों का टीकाकरण छूट गया। साथ ही टीकाकरण शिविर भी पूरी तरह ठप रहा।
एनएचएम (नेशनल हेल्थ मिशन) कर्मचारियों ने मांगों को लेकर शनिवार को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक सीएमओ दफ्तर के बाहर धरना दिया। सरकार के बेरुखी के खिलाफ यहां जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कहा कि उनकी मांगें बहुत बड़ी नहीं हैं, जो पूरा करने में सरकार को इतना समय लग रहा है।
एनएचएम जिला प्रधान डॉ. अंकित ने कहा कि हमारी मांग है कि कर्मचारियों को पक्का किया जाए और सातवां वेतन आयोग लागू किया जाए। सरकार अगर मांगें नहीं मानती है तो आंदोलनात्मक कदम उठाया जाएगा।