फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जाट कालेज अखाड़े हत्याकांड में अगली सुनवाई 15 को

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जाट काॅलेज अखाड़ा हत्याकांड में सोमवार को एएसजे डॉ. गगनगीत कौर की अदालत में सुनवाई हुई। यहां गवाह डॉ. विवेक व हेडकांस्टेबल दिनेश की गवाही हुई। केस की अगली सुनवाई 15 जुलाई को होगी।
विज्ञापन

अदालत ने केस की सुनवाई करते हुए गवाहों की गवाही कराई। यहां गवाहों ने अपने बयान दर्ज कराए। हेडकांस्टेबल दिनेश ने ही आरोपी सुखविंदर को चेकिंग नाके पर वारदात में प्रयोग किए गए हथियार के साथ पुलिस थाना समयपुर बादली के इलाके में पकड़ा था। आरोपी को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश किया गया। जबकि आरोपी मनोज कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुआ। अधिवक्ता जय हुड्डा ने बताया कि अदालत ने दो गवाहों के बयान दर्ज करने के बाद केस अगली सुनवाई के लिए रखा है।
यह था मामला

जाट कॉलेज अखाड़ा हत्याकांड 12 फरवरी 2021 की शाम को हुआ था। इसमें सोनीपत बरौदा निवासी कुश्ती कोच सुखविंद्र ने डीपी मनोज, उसकी पत्नी साक्षी, कोच प्रदीप फौजी, कोच सतीश, पहलवान पूजा, मनोज व साक्षी के तीन वर्षीय बेटे सरताज तथा कोच अमरजीत को गोली मारी गई थी। इसमें अमरजीत बच गया था, जबकि अन्य की मौत हो गई थी। यह हत्याकांड सुर्खियों में रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें