जींद। दिल्लूवाला गांव में 22 वर्षीय नवविवाहिता की सल्फास खाने से मौत हो गई। मृतका की पहचान कुरुक्षेत्र जिले के गांव मैसी माजरा निवासी गुरप्रीत कौर के रूप में हुई है। उसकी शादी अक्टूबर 2025 में दिल्लूवाला निवासी अमित के साथ हुई थी। पुलिस ने मायका पक्ष के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।