10 रोहतक के मॉडल टाउन स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से 3:30 बजे छुट्टी
रोहतक। स्कूल शिक्षा विभाग ने ठंड और धुंध के चलते सरकारी स्कूलों का समय बदल दिया है। सोमवार से एक शिफ्ट वाले स्कूल सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक चलेंगे। डबल शिफ्ट वाले स्कूलों में पहली शिफ्ट 7:50 बजे और दूसरी 12:50 बजे से होगी। खंड शिक्षा अधिकारी अशोक नांदल ने बताया कि नए समय का पालन न करने पर कार्रवाई होगी। संवाद