फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: रोडवेज बस के पिछले टायर के नीचे आने से नवविवाहिता की मौत, नौकरी ज्वाइन करने आई थी रोहतक

Sun, 14 Aug 2022 12:37 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

रोहतक के नए बस स्टैंड पर हादसा हुआ। बस चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग का केस दर्ज किया गया है। बैंसी गांव निवासी महिला रोहतक में निजी अस्पताल में एएनएम की नौकरी ज्वाइन करने आई थी। 
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो। दूसरी ओर परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में नए बस स्टैंड पर शनिवार सुबह बैंसी गांव की नवविवाहिता की उतरते समय बस के पिछले टायर के नीचे आने से मौत हो गई। 27 वर्षीय सोनिया अपने पति के साथ निजी अस्पताल में एएनएम की नौकरी ज्वाइन करने आई थी। हादसे से परिजनों में गहरा रोष है। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने रोडवेज बस चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग का केस किया है। वहीं, 3 अगस्त को जींद रोड पर भगवतीपुर गांव के पास बस चालक की लापरवाही से एक बुजुर्ग महिला 57 वर्षीय शशिबाला भी घायल हो गई थी। इस संबंध में लाखनमाजरा थाने में केस दर्ज है। 

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बैंसी गांव निवासी भारत भूषण ने दी शिकायत में बताया कि उसका नौ माह पहले विवाह हुआ था। शनिवार सुबह गांव से रोहतक अपनी पत्नी सोनिया के साथ आया था। लाखनमाजरा से रोहतक डिपो की बस में सवार हुए। जब वे नए बस स्टैंड पर पहुंचे तो अगले दरवाजे से सोनिया नीचे उतर रही थी। अचानक बस चालक ने लापरवाही से बस चला दी। इससे वह नीचे गिर गई और बस के पिछले टायर के नीचे आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के कारण मौके पर यात्रियों की भीड़ जमा हो गई। 

मेरे सामने पेश करो चालक को, चौकी के पास बैठा पति
सोनिया का पति भारत भूषण हादसे के बाद बेहद व्यथित नजर आया। उसने नया बस स्टैंड पुलिस चौकी कर्मियों से कहा कि जब तक बस ड्राइवर को सामने पेश नहीं किया जाएगा, तब तक वह चौकी के बाहर ही बैठा रहेगा। चौकी प्रभारी सुरेंद्र ने कहा कि, बस चालक उनकी हिरासत में है। लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते उसे यूं सामने नहीं लाया जा सकता। कानून के तहत कार्रवाई होगी। आखिर में महिला का पति सहमत हो गया। 
विज्ञापन


10 दिन पहले बैंसी की ही आंगनबाड़ी वर्कर की टूटी थी बस में रीढ़ की हड्डी
रोहतक डिपो के बस चालकों द्वारा लापरवाही से ड्राइविंग करने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले 3 अगस्त को रोहतक की कृष्णा कॉलोनी की 57 वर्षीय शशिबाला अपने बैंसी गांव जा रही थी, जहां वह आंगनबाड़ी वर्कर के तौर पर कार्यरत है। रास्ते में बस चालक द्वारा लापरवाही से ड्राइविंग के चलते वह सीट से उछल गई। उसका सिर छत पर लगा। इसके बाद दोबारा सीट पर आ गिरी। जांच में उसकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर मिला। इस संबंध में लाखनमाजरा थाने में केस दर्ज है। 
 

पुलिस ने बैंसी गांव निवासी सोनिया के पति भारत भूषण के बयान पर बस चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग का केस दर्ज कर लिया है। जल्द उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाएगा। - एएसआई सुरेंद्र सिंह, प्रभारी नया बस स्टैंड पुलिस चौकी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें