फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासनिक सेवाओं में नव चयनित युवा अनुभवी लोगों से समझें व सीखें : महिपाल ढांडा

Tue, 08 Jul 2025 02:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
जाट भवन रोहतक में आयोजित प्रशासनिक सेवाओं में चयनित अभ्य​र्थी अन्नू जून को सम्मानित करते शिक्षा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। भगवान ने हम सबको कर्म करने का माध्यम बनाया है और इसी भावना के अनुरूप हमें काम करना होगा। प्रशासनिक सेवाओं में नव चयनित युवा अनुभवी लोगों से समझें व सीखें और जिस उद्देश्य के लिए सेवा में आए हैं उसे पूरा करें। यह बात शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने प्रशासनिक सेवाओं में चयनित युवाओं से कही।
जाट भवन में जाट सभा रोहतक की ओर से सोमवार को प्रतिभा सम्मान एवं प्रोत्साहन समारोह का आयोजन किया गया है। मुख्य अतिथि रूप में पहुंचे शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने प्रशासनिक सेवाओं में चयनित युवाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में यूपीएससी परीक्षा पास करने वाली स्वाति फौगाट, अंजू जून, सिमरन, सौरभ बधवार, गौरव सहारण, हिमांशु चहल, जितेंद्र कुमार, सचिन पंवार, एकांश ढल, अपूर्व कुमार, हिमांशु कादयान, विकास कुंडू, इंदुबाला धनखड़ व शुभम को स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र व 11 हजार की राशि देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों में किसी दूसरों से प्रतिस्पर्धा की भावना न पनपने दें। प्रतिस्पर्धा जीवन के विकास में बाधा बन सकती है। उन्होंने जाट भवन में लाइब्रेरी बनवाने व पांच लाख की अनुदान राशि देने की भी घोषणा की।
विज्ञापन

हमारे बच्चे ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी : धनखड़
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि हमारे बच्चे ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी व संसाधन हैं। ओमप्रकाश धनखड़ ने प्रस्तावित लाइब्रेरी के लिए एक हजार मोटिवेशनल किताबें देने की घोषणा की। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर व भाजपा उपाध्यक्ष सतीश नांदल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें