19जेएनडी30: खंड शिक्षा अधिकारी काे गुलदस्ता देकर स्वागत करते निजी स्कूल संचालक। स्रोत : शिक्ष
जींद। अलेवा खंड में नवनियुक्त खंड शिक्षा अधिकारी अनिल बाला चहल का सोमवार को निजी स्कूल संचालिका लाजवंती ढिल्लों की अध्यक्षता में स्वागत किया गया। इसमें मुख्य रूप से प्राइवेट स्कूल संघ के जिला प्रधान त्रिलोक भारद्वाज भी शामिल रहे। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि उनका प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाना रहेगा। इसके लिए सभी स्कूल संचालकों का भी सहयोग लिया जाएगा। सरकार की योजनाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा दिलवाई जाएगी। इस अवसर पर मनफूल ढांडा, प्रदीप खटकड़,अकुंर, संजय, राजेश कौशिक मौजूद रहे। संवाद