फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवाजी कॉलोनी में नवजात को अकेला रेहड़ी पर छोड़ा

विज्ञापन
पीजीआईएमएस में उपचार के लिए आई अज्ञात नवजात। - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
लॉकडाउन में सभी को अपने घरों में रहने को कहा गया है, वहीं दूसरी ओर बुधवार को शिवाजी कॉलोनी क्षेत्र में एक मां जिसने अपनी बेटी को नौ महीने गर्भ में रखा, जन्म के पांच दिन की नवजात बेटी को लावारिस हालत में रेहड़ी पर छोड़ दिया। नवजात की सूचना मिलने पर कुछ लोग मौके पर पहुंचे। इस दौरान एक महिला ने बच्ची को गोद में संभालते हुए चम्मच से दूध पिलाया। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को पीजीआईएमएस में भर्ती कराया। जनसेवा संस्थान के मेडिकल प्रभारी जयबीर बब्बर ने बताया कि पुलिस एक नवजात को लाई है। स्वयंसेविका संतोष की देखरेख में बच्ची को रखा गया है। बच्ची की जांच की जा रही है। इसके बाद बच्ची हमारी देखरेख में रहेगी। जयबीर ने बताया कि लड़की चार से पांच दिन की लग रही है। वह बिल्कुल स्वस्थ है। जब तक लड़की के माता-पिता का पता नहीं चलता वह संस्था के संरक्षण में रहेगी।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी विशाल की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धारा 317 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। क्षेत्र में कही भी सीसीटीवी नहीं लगा हुआ है, जिस कारण अभी तक कोई तस्वीर सामने नहीं आई है। बच्ची को पीजीआई में भिजवा दिया गया है। शिकायतकर्ता विशाल फास्ट फूड की रहेड़ी लगाता है। लॉकडाउन के कारण रेहड़ी घर के बाहर ही खड़ी है। जिस पर दोपहर के समय में कोई बच्ची को लावारिस हालात में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस बच्ची के माता-पिता की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

- बलवंत सिंह, शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें