फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नए विद्यार्थियों ने जानीं कॉलेज की सुविधाएं

विज्ञापन
25सीटीके05... पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम मौजूद विद्य
विज्ञापन
रोहतक। वीरवार को पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय रोहतक में ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इसमें बीए प्रथम वर्ष, बीसीए व बीबीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस ओरिएंटेशन प्रोग्राम में नए विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया था। कॉलेज के छह ओरिएंटेशन लीडर्स ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। इस कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. एकता शर्मा द्वारा किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. लोकेश बलहारा ने नव आगंतुक विद्यार्थियों का स्वागत किया व उन्हें निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। विद्यार्थी जीवन में अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला। ओरिएंटेशन प्रोग्राम में कॉलेज के छह ओरिएंटेशन लीडर्स ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया व कॉलेज की गतिविधियों के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से बताया।
डाॅ. रविंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को कॉलेज के टाइम टेबल से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने आने वाले सत्र में साइंस एग्जीबिशन व साइंस क्विज के बारे में भी विद्यार्थियों को बताया। ओरिएंटेशन प्रोग्राम में सभी गतिविधि प्रभारियों जैसे एनसीसी, एनएसएस, खेलकूद, यूथ रेडक्रॉस, सांस्कृतिक गतिविधियां, महिला प्रकोष्ठ, बस पास व अनुशासन कमेटी ने भी अपने-अपने गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

इस ओरिएंटेशन प्रोग्राम में सभी विभागाध्यक्षों ने भी अपने-अपने विभाग के बारे में विस्तृत जानकारी विद्यार्थियों के साथ साझा की। इस वर्ष महाविद्यालय में होने वाली गतिविधियों के बारे में भी विद्यार्थियों को बताया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. अनिल कुमार, कन्वीनर ओरिएंटेशन प्रोग्राम ने सभी का आभार व्यक्त किया। मौके पर डॉ. सतवीर सिंह, डॉ. अनिल ग्रोवर, डॉ. प्रदीप मलिक, डॉ. सुरेंद्र सांगवान, डॉ. मीनाक्षी सांगवान, डॉ. उर्मिला सभरवाल, डॉ. दिनेश सिंह, डॉ. अमित सहगल, डॉ. रश्मि सिंह व अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

25सीटीके05... पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम मौजूद विद्य

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें