गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में सत्र के शुभारंभ अवसर पर आयोजित हवन यज्ञ कार्यक्रम में उपस्थित म
रोहतक। गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में सोमवार को यज्ञ के साथ नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में गौड़ ब्राह्मण शिक्षण संस्थाओं के प्रशासक और एसडीएम आशीष वशिष्ठ मुख्य अतिथि रहे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ में प्राध्यापक, कर्मचारी और नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर नए सत्र में सकारात्मक ऊर्जा और संस्कारों के वातावरण का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि आशीष वशिष्ठ ने छात्रों को अनुशासन, लक्ष्य निर्धारण और समाजसेवा की प्रेरणा दी। प्राचार्य डॉ. जयपाल शर्मा ने कॉलेज की आगामी गतिविधियों की जानकारी दी और मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस मौके पर उप प्राचार्य डॉ. धर्मवीर भारद्वाज, डॉ. दलबीर कौशिक, डॉ. संतोष शर्मा, डॉ. पिंकी, डॉ. सुखदेव शर्मा, डॉ. तरुण वत्स, डॉ. सुरेंद्र शर्मा और डॉ. मंजू शर्मा आदि स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।