फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सुभाष चौक से आज निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा

Mon, 11 Aug 2025 10:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिला प्रशासन की ओर से 2 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 12 अगस्त को सुबह 9 बजे सुभाष चौक से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसे उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह यात्रा शहर के विभिन्न चौकों से गुजरते हुए नागरिकों को 15 अगस्त तक अपने घरों पर गर्व के साथ ध्वजारोहण का संदेश देगी। इधर, जिला प्रशासन 12 अगस्त को गरनावठी में दोपहर 12 बजे 76वां जिला स्तरीय वन महोत्सव आयोजित करेगा। इस महोत्सव में प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले के राज्य मंत्री राजेश नागर मुख्य अतिथि होंगे। कोसली के विधायक अनिल यादव विशिष्ट अतिथि होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें