फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नए नियम और महंगी गैस से उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
25-जसबीर कुमार, पुराना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी। - फोटो : samvad
विज्ञापन
- घरेलू सिलिंडर की कीमत 60 रुपये बढ़कर 915 रुपये हुई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। 25 दिन के बाद नया सिलेंडर लेने के लिए बनाए नए नियम और महंगी घरेलू गैस से लोगों के बजट पर असर पढ़ेगा। उपभोक्ताओं कहना कि घरेलू सिलिंडर की कीमत 60 रुपये बढ़कर 915 रुपये होने से रिसोई के खर्च बढ़ेगे।
रोहतक में 4 से अधिक कंपनियों की ओर से एलपीजी गैस की सप्लाई की जाती है। 7 मार्च घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमत 915 हो गई है। वहीं कमर्शियल सिलिंडर की कीमतों में भी काफी बढ़ोतरी की गई है जिससे होटल, रेस्टोरेंट में खाना भी महंगा हो सकता है। घरेलू पभोक्ताओं का कहना कि 20 दिन पहले तक 855 रुपये तक घरेलू सिलिंडर खरीदा था लेकिन अब 915 रुपये मिल रहा है।
विज्ञापन

-
घरेलू सिलिंडर कीमत :
14.2 किलोग्राम : 915 रुपये

5 किलोग्राम : 339.50 रुपये

10 किलोग्राम कंपोजिट : 654.50 रुपये

5 किलोग्राम कंपोजिट : 339.50 रुपये

-

गैर-घरेलू सिलिंडर कीमत

19 किलोग्राम : 1888.50 रुपये,

5 किलोग्राम : 1444.00 रुपये

5 किलोग्राम एफटीएल (रिफिल) : 500.00 रुपये,

5 किलोग्राम एफटीएल पीओएस (नया कनेक्शन) : 1483.00 रुपये आदि
-
वर्जन
सरकार ने गैस के नए रेट लागू किए गए हैं। पर्याप्त मात्र में एलपीजी गैस उपलब्ध है। इसके वितरण को लेकर विभाग की ओर से पूरी नजर बनाए हुए हैं।
- हरिओम, निरीक्षक, खाद्य आपूर्ति विभाग।

फोटो : 25
फरवरी माह में करीब 855 रुपये का गैस सिलिंडर खरीदा था लेकिन महंगा होने की सूचना पर शनिवार को 915 रुपये का सिलिंडर खरीदा है। इससे रसोई के बजट पर सीधा असर पढ़ेगा।
विज्ञापन

- जसबीर कुमार, पुराना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी।
-
फोटो :
होटल के खिड़कियों व दरवाजों पर कमर्शियल गैस सिलिंडर की सहायता से पाउडर कोटिंग किया जाता है। सिलिंडर की सप्लाई न होने से इंडस्ट्री का लेबर कार्य ठप है।
- राजेश सैनी, अधिवक्ता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें