33 इस्माइला के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंड स्तरीय कला उत्सव में हिस्सा लेते व
रोहतक। खंडस्तरीय कला उत्सव के सामूहिक नृत्य में कक्षा 5 से 8 के वर्ग में राजकीय हाई स्कूल नया बांस के विद्यार्थी प्रथम रहे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कारोर के जूनियर विद्यार्थियों ने दूसरा स्थान हासिल किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दतौड़ के विद्यार्थी तीसरे और चुलियाना राजकीय कन्या हाई स्कूल की छात्राएं चौथे स्थान पर रहीं।
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इस्माइला में कला उत्सव प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक ने किया। खंड शिक्षा अधिकारी सुमन हुड्डा भी शामिल रहे। विद्यार्थियों ने रागिनी, स्किट, लोक नृत्य, (एकल व समूह) में प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
शिक्षिका प्रतिनिधि ने बताया कि कक्षा 5 से 8 वर्ग में रागिनी प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटायल ने पहला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कारोर ने दूसरा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समचाना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
स्किट के सीनियर वर्ग में 9 से 12 आयु वर्ग में पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांपला की टीम प्रथम रही। दूसरा व तीसरा स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दत्तौड़ ने और चौथा स्थान राजकीय हाई स्कूल कुलताना की टीम ने पाया।
कक्षा 9 से 12 के वर्ग की स्किट प्रतियोगिता में पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांपला की टीम प्रथम रही। दूसरा स्थान राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इस्माईला की टीम ने प्राप्त किया। तीसरा स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कारोर और चौथा स्थान राजकीय कन्या हाई स्कूल कुलताना की टीम ने प्राप्त किया।
एकल नृत्य मुकाबले में कक्षा 5 से 8 वर्ग में प्रथम स्थान राजकीय हाई स्कूल कुलताना ने प्राप्त किया जबकि दूसरा स्थान राजकीय हाई स्कूल नया बांस की टीम को मिला। तीसरा स्थान राजकीय कन्या हाई स्कूल चुलियाना की टीम ने हासिल किया। विजेता प्रतिभागियों को जिला शिक्षा अधिकारी खंड शिक्षा अधिकारी व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने पुरस्कृत भी किया। स्कूल इंचार्ज निर्मल ने अध्यक्षता की।