फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: भतीजे की कमर में पिस्तौल लगाकर खुलवाया दरवाजा

Sat, 13 Jan 2024 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। मोखरा गांव में भतीजे की कमर में पिस्तौल लगाकर छह-सात युवकों ने चाची से घर का दरवाजा खुलवा लिया। इसके बाद परिजनों से जमकर मारपीट की। बहुअकबरपुर थाने में गांव के सात युवकों सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मोखरा खेड़ी गांव निवासी सुदेश रात को परिवार सहित अपने मकान में सो रही थी। तभी भतीजे मुकेश ने आवाज लगाई। बोला - चाची मैं घर पर आ सकता हूं। चाची ने जैसे ही दरवाजा खोला तो बाहर मुकेश के पीछे गांव के सात युवक खड़े थे। आरोप है कि उन्होंने मुकेश की कमर में पिस्तौल अड़ाकर दरवाजा खुलवाने के लिए कहा था। इसके बाद आरोपी अंदर आ गए। इसके बाद आरोपियों ने उसकी, उसके पति, जेठ, जेठानी, जेठ के बेटे प्रवीण व उसके बेटे बाल गोपाल के साथ मारपीट की। उसके पति व बेटे को सबसे ज्यादा चोटें आईं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें