फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जमीन नाम कराने के लिए भतीजे ने बुआ को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कथूरा गांव की तीन एकड़ जमीन को लेकर सेक्टर-5 में रह रही महिला संग उसके भतीजे पर मारपीट का आरोप है। भतीजा हरदीप जमीन को अपने नाम कराने का दबाव बना रहा है। अर्बन एस्टेट थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सेक्टर-पांच निवासी सुमित ने बताया कि वह बीए का छात्र है। मां सुदेश के नाम नाना से मिली तीन किले जमीन कथूरा गांव में है। मामा का लड़का हरदीप जमीन नाम कराने के लिए उसकी मां पर दबाव बना रहा है। तीन मई को पौने पांच बजे हरदीप चार साथियों संग आया और डंडों से मारपीट शुरू कर दी। एक लड़के ने गेट पर ताला लगाकर उसकी मां को अंदर बंद कर दिया। पड़ोसियों ने किसी तरह बाहर निकाला। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें