फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेकीराम कॉलेज में अब हर सीट पर 19 व महिला कॉलेज में 7 दावेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कॉलेजों में दाखिले को लेकर विद्यार्थियों में संषर्घ जारी है। रविवार को भी खुले कॉलेजों में अंतिम दिन अपनी सीट सुरक्षित करने के लिए फीस जमा कराने को लेकर विद्यार्थियों में होड़ लगी रही। शाम तक कॉलेजों में हुए दाखिलों के बाद नेकीराम कॉलेज में 2500 में से 754 व महिला कॉलेज में 2220 में से 849 सीटें रिक्त रही हैं। कुछ दाखिले ऑनलाइन भी हुए। ऐसे में शहर के इन दोनों बड़े कॉलेजों में आवेदन करने वाले कुल 24283 में से शेष 21166 विद्यार्थियों को अब नौ जुलाई को जारी होने वाली दूसरी मेरिट सूची का इंतजार है। यह मेरिट सूची फिर से हाई जाने की संभावना है। इसकी वजह नेकीराम कॉलेज की शेष सीटों में हर सीट पर 19 व महिला कॉलेज में 9 दावेदारों का दाखिले की इंतजार में कतारबद्ध होना है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच में व्यस्त रही टीमें
रविवार को स्नातक विद्यार्थियों के दस्तावेजों की भी जांच की गई। दाखिला प्रक्रिया के तहत निर्धारित शेड्यूल अनुसार दूसरी मेरिट सूची जारी होने से पहले सात जुलाई तक ही दस्तावेजों की जांच होनी थी। दाखिले से वंचित विद्यार्थियों ने अपने दस्तावेजों की जांच करा कर अपना नाम मेरिट सूची में शामिल किया। अब नौ जुलाई को दूसरी मेरिट सूची जारी होगी। इसमें नाम आने पर विद्यार्थी 15 जुलाई तक फीस जमा करा कर अपना दाखिला सुनिश्चित करा सकते हैं।
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें