रोहतक। भैयापुर लाढौत के घेर के बाहर खडी ट्राॅली में रखे गेहूं को पड़ोसी चुरा ले गया। चोरी करते समय पड़ोसी घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इस संबंध में सदर थाने पर मामला दर्ज किया गया है।
गांव भैयापुर लाढौत निवासी गुणदीप ने बताया कि वह खेती का काम करता है। खेत से गेहूं की कटाई करके गेहूं ट्राॅली में डालकर अपने घेर के बाहर तिरपाल मारकर खड़ी की थी। घेर के बाहर ट्राॅली से जब शुक्रवार की रात को तिरपाल हटाकर गेहूं देखे तो ट्राॅली में गेहूं कम मिला। घर पर लगे कैमरे को चैक किया तो पड़ोसी पवित गेहूं की चोरी करता दिखाई दिया।