फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: थैलेसीमिया दिवस पर लगाया रक्तदान शिविर

Sun, 12 May 2024 03:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
11सीटीके16...मां दानों देवी धर्मार्थ ट्रस्ट दवारा आयोजित रक्तदान ​शिविर में रक्तदाताओं को सम्मा
विज्ञापन
मां दानों देवी धर्मार्थ ट्रस्ट की ओर से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान शिविर लगाया गया। अध्यक्षता समाजसेवी देवेंद्र शर्मा ने की। सामान्य अस्पताल के रक्तकोष इंचार्ज डॉ. प्रदीप ने कहा कि आज का रक्तदान शिविर थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को समर्पित किया गया है। उन्होंने इस बीमारी के लक्षण और बचाव की जानकारी दी। वहीं संस्थापक तस्वीर सिंह हुड्डा ने सभी रक्तदाताओं को बैज लगाए और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। नियमित रक्तदान से ही थैलेसीमिया और ब्लड कैंसर से पीड़ितों को खून मिल सकता है। मौके पर चालक रामबीर, रामकुवार, शिलक राम, कृष्ण, चांद, अजीत आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें