फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नेहरू कॉलेज की टीम प्रथम और बादली काॅलेज द्वितीय

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में जिलास्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। इसमें जिले के आठ महाविद्यालयों की 12 टीमों ने भाग लिया। प्रश्नोत्तरी का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डाॅ. राजेंद्र कुमार अरोड़ा ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया, जबकि आयोजन प्राध्यापिका ज्योति सांगवान के नेतृत्व में किया गया। प्राध्यापक संजीव कुमार, डॉ. पुष्पेंद्र कादियान, अरविंद कुमार, डॉ. ज्योति, डाॅ. प्रवीण और डाॅ. सीमा विषय विशेषज्ञ रहे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के प्रथम चरण में बारह टीमों में से स्क्रीनिंग टेस्ट के माध्यम से आठ टीमों को मुख्य प्रश्नोत्तरी के लिए चुना गया। अंतिम चरण में मौखिक प्रश्नोत्तरी के माध्यम से प्रथम पांच टीमों को चुना गया। प्रतियोगिता के कुल नौ दौर हुए। प्रथम चार दौर विषय से संबंधित, अगले दो दौर दृश्य और अंतिम दो दौर गतिविधि और त्वरित प्रश्नोत्तरी के रहे। क्विज मास्टर का कार्य डाॅ. मीनाक्षी और रीना ने किया। स्मार्ट बोर्ड विकास सुहाग ने स्कोर बोर्ड मोनू कुमार ने और समय प्रबंधन का कार्य डाॅक्टर ज्योति ने संभाला। प्रश्नोत्तरी में राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय की टीम वर्षा, अंजलि, पारस को पहला स्थान प्राप्त हुआ। राजकीय महाविद्यालय, बादली की टीम वर्षा किन्हा, कीर्ति और दीप्ति को दूसरा स्थान मिला। तीसरा स्थान राजकीय महाविद्यालय, बहादुरगढ़ की टीम अनुज, मानसी, मनीषा को मिला। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय, झज्जर की टीम रिंकू, मोहित, हिना को चौथा और इंदिरा प्रियदर्शनी महिला महाविद्यालय, झज्जर की टीम प्रिया, ऋतु, ज्योति को पांचवां स्थान मिला। सभी विजेता टीम जोनल लेवल पर आयोजित होने वाली विज्ञान प्रश्नोत्तरी में भाग लेंगी। रसायन शास्त्र प्राध्यापक राकेश कुमार ने प्रतियोगिता के नियमों की जानकारी दी और परिणाम घोषित किया। पंजीकरण का कार्य डाक्टर सविता ने किया। रसायन शास्त्र विभागाध्यक्ष सुरीला और अलका सैनी ने भी आयोजन में सहयोग दिया। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें