फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: समिति ने विद्यार्थियों को किया साइबर अपराध के प्रति जागरूक

विज्ञापन
-फोटो 59 : साइबर अपराध के प्रति किया गया विद्यार्थियों को जागरूक।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। उपमंडल के गांव बराही के सर्वोदय बाल विद्यालय में ब्रह्मसेवा समिति ने साइबर अपराधों के प्रति हो रही घटनाओं को लेकर विद्यार्थियों को जागरूक किया। साथ ही इससे बचने के तरीके भी बताए। समिति अध्यक्ष दिनेश ने बताया कि मोबाइल पर आए किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें व सोशल मीडिया पर कोई भी अनजान एप बिना जांच-परख के डाउनलोड न करें।
विज्ञापन

किसी को भी मोबाइल पर आए ओटीपी न बताएं। किसी भी तरह का साइबर अपराध होने पर तुरंत साइबर अपराध सुरक्षा सेल के टोल फ्री नंबर 1930 पर संपर्क कर अपने साथ हुए धोखाधड़ी की शिकायत करें। प्रवक्ता धनराज तहलान ने बताया कि किसी भी अवस्था में अनजान वीडियो कॉल को अटेंड न करें। इसकी वजह से अपराधी आपकी आंखों का बायोमेट्रिक स्कैन कर धोखाधड़ी के मामलों को अंजाम दे सकते हैं और भी साइबर अपराध से जुड़ी कई जानकारियां धनराज तहलान ने विद्यार्थियों को दी। विद्यालय की मुख्य शिक्षिका शशिबाला ने समिति पदाधिकारियों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें