रोहतक। एमडीयू के राजनीति विज्ञान विभाग में मंगलवार को एमए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए पार्टी का आयोजन किया। इस अवसर पर विभाग के प्रमुख प्रो. राजेन्द्र शर्मा ने विद्यार्थियों को न केवल पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने, बल्कि विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए प्रेरित किया। प्रो. शर्मा ने विद्यार्थियों को शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक गतिविधियों का महत्व समझाया। नेहा यादव को मिस फ्रेशर और नावेद को मिस्टर फ्रेशर चुना गया। अंजली और रणदीप को मिस पर्सनालिटी और मिस्टर पर्सनालिटी के खिताब से नवाज़ा गया। इस कार्यक्रम में रिसर्च स्कॉलर अनिता, स्वीटी, अंजू, बबीता, तिलकराज, मनु, अजित आदि भी उपस्थित रहे।