फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: तेज रफ्तार गाड़ी में रील बना रहे थे दो  युवक, मकान और ऑटो से टकराया वाहन; किराये पर लाए थे कार

Tue, 07 Apr 2026 10:09 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, महम (रोहतक)

सार

बारिश के कारण कोई व्यक्ति सड़क से नहीं गुजर रहा था इसलिए किसी तरह की जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। युवक कार से स्टंट कर रील बना रहे थे।
विज्ञापन
महम में लापरवाही से हादसा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक जिले के किशनगढ़ गांव में रील बना रहे दो अर्धनग्न युवकों की तेज रफ्तार कार पहले सवारियों से भरे ऑटो रिक्शा व बाद में एक मकान की दीवार से टकरा गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन


महम से भिवानी रोड पर हुआ हादसा 
किशनगढ़ निवासी विक्की नंबरदार ने कहा कि मंगलवार शाम तीन बजे महम से भिवानी रोड पर एक कार तेज गति से आ रही थी। इसमें दो युवक अर्धनग्न अवस्था में कार चला रहे थे। यह कार पहले सड़क पर जा रहे एक ऑटो रिक्शा और इसके बाद असंतुलित होकर मकान की दीवार से टकरा गई।

किराये पर सेल्फ ड्राइव के लिए लेकर आए थे कार
बारिश के कारण कोई व्यक्ति सड़क से नहीं गुजर रहा था इसलिए किसी तरह की जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। युवक कार से स्टंट कर रील बना रहे थे। दुर्घटना के बाद कार सवार वहां से भाग गए। मकान मालिक ने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचित किया। बताया जा रहा है कि कार को आरोपी युवक किराये पर सेल्फ ड्राइव के लिए लेकर आए थे। पुलिस आसपास से सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें