फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशुद्ध खानपान से आती है नकारात्मकता : नजप्पा

Wed, 08 May 2024 05:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेक्टर-2 सेवाकेंद्र पर माउंट आबू से आए राजयोगी राजऋषि नजप्पा ने आध्यात्मिक उन्नति के लिए सत्र लिया। उन्होंने कहा कि अशुद्ध खानपान एवं नकारात्मक दृश्य देखने से हमारा जीवन भी ऐसा ही नकारात्मक बनता जाता है, इसलिए खानपान शुद्ध होना चाहिए। निराकार शिव पिता परमात्मा को याद करने से जीवन में दिव्य गुण और शक्तियों की धारणा होती जाती है। अपना अनुभव सांझा करते हुए कहा कि कितनी भी मुश्किल क्यों ना हो अगर परमात्मा के साथ का अनुभव है तो बड़ी से बड़ी मुश्किल मक्खन से बाल की तरह निकल जाती है। ब्रह्माकुमारीज बहादुरगढ़ की मुख्य संचालिका अंजलि ने कहा कि उन्नत स्व स्थिति से कैसी भी परिस्थिति पर जीत को पाया जा सकता है। सेक्टर-2 सेवाकेंद्र की संचालिका विनिता ने कहा कि आध्यात्मिक उन्नति ही जीवन में सच्ची प्रगति है। इस मौके पर रेनू, अमृत, सुरेंद्र, संदीप, दिनेश, रामफल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें