फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने का आरोपी काबू

Wed, 08 May 2024 05:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। थाना लाइनपार क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रबंधक लाईनपार बहादुरगढ़ निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि दिल्ली निवासी रविदत ने मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत दी थी। शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ थाना लाइनपार में मामला दर्ज किया गया। थाना लाइनपार में तैनात मुख्य सिपाही प्रदीप कुमार की टीम ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को काबू किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान कृष्ण निवासी बॉम्बे वाली गली बहादुरगढ़ के तौर पर की गई। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसे पता था कि यह मोटरसाइकिल चोरी की है परंतु अपने शौक पूरे करने के लिए यह मोटरसाइकिल कुछ पैसों में खरीदी। उसे अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें