फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नीट... 3778 ने दी परीक्षा, 62 रहे अनुपस्थित

Mon, 05 May 2025 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा देकर बाहर आते परीक्षार्थी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी) रविवार को जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई। कुल 3840 परीक्षार्थियों में से 3778 ने परीक्षा दी जबकि 62 अनुपस्थित रहे। डीसी और एसपी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
परीक्षा केंद्रों में सुबह 11 बजे से 1.30 बजे तक प्रवेश करने की अनुमति दी गई थी। इस दौरान गहन जांच प्रक्रिया अपनाई गई। इनमें बायोमेट्रिक वैरिफिकेशन, चेहरा पहचान प्रणाली (फेस रिकग्निशन) और पहचान पत्र की पुष्टि शामिल रही। परीक्षा में सख्ती का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि छात्राओं से हेयर पिन, नाक की कील, गले का धागा भी उतरवा दिया गया। परीक्षा के दौरान सभी 12 केंद्रों के बाहर और अंदर पुलिसकर्मी तैनात थे। प्रत्येक सेंटर पर एक स्ट्रांग रूम बनाया गया था, जोकि पुलिस की निगरानी में थी।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे और जैमर का प्रबंध भी किया गया था। सेंटरों के आसपास धारा 163 लगाई गई थी। परीक्षा केंद्र के बाहर सुबह ही अभ्यर्थियों की भीड़ जमा हो गई थी। केंद्र के बाहर पुलिस फोर्स ने व्यवस्था संभालते हुए चेकिंग कर अभ्यर्थियों को अंदर भेजा जा रहा था। वहीं, डीसी अभिषेक मीणा और एसपी हेमेंद्र मीणा ने जिला में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

-

परीक्षा केंद्र के बाहर आकर रोने लगे परीक्षार्थी

परीक्षा देकर केंद्र के बाहर आए कुछ परीक्षार्थी रोते हुए भी नजर आए। पेपर अच्छा नहीं होने को लेकर दुखी एक छात्रा केंद्र से बाहर आते ही अपने अभिभावक से लिपट कर रोने लगी। इस दौरान अभिभावक ने हौसला देते हुए उसे शांत कराया। कुछ परीक्षार्थी ऐसे भी थे, जो परीक्षा देकर काफी खुश नजर आए। बायोमेट्रिक सिस्टम ने काफी धीमा काम किया, इससे लंबी कतार भी देखने को मिली। परीक्षार्थियों का यह भी कहना है कि पिछली बार की तुलना में इस बार काफी मुश्किल पेपर आया है। नाई वाली चौक के पास शाम के समय लंबा जाम भी देखने को मिला।

इन केंद्रों पर हुई परीक्षा

जिले में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुरावडा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (ब्वायज) रेवाड़ी, पीएमश्री एसएमआर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिठवाना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बूढ़पुर, पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गोकलगढ़, राजकीय एफएलटीएमएसबीपी कन्या महाविद्यालय रेवाड़ी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सहारनवास, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रेवाड़ी, राजकीय तकनीकी संस्थान लीसाना, पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय नैचाना और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बावल में नीट की परीक्षा हुई।




पेपर काफी कठिन लगा, फिजिक्स के सवाल भी काफी कठिन थे। पिछली बार पेपर लीक हुआ था जिससे इस बार काफी मुश्किल पेपर आया है। इस बार कटऑफ कम रहने के उम्मीद है।-विशेष, परीक्षार्थी

.......

फिजिक्स में घुमा फिरा कर प्रश्न पूछे गए थे। बायोलॉजी में काफी स्टेटमेंट से प्रश्न पूछे। केमिस्ट्री बायोलॉजी के सवाल कुछ ठीक थे।

-कार्तिक शेखावत, परीक्षार्थी

........

फिजिक्स के प्रश्नों ने परेशानी में डाल दिया। यहां तक कि कुछ सवाल छूट भी गए। इसके बाद बायोलॉजी भी काफी कठिन थी। स्टेटमेंट और रीजनिंग के सवाल पूछे गए। कटऑफ भी कम रहेगी।-युवराज सिंह, परीक्षार्थी

......

परीक्षा के लिए निर्धारित समय अपर्याप्त लगा, विशेषकर भौतिकी खंड के लिए और अतिरिक्त 20 मिनट की आवश्यकता महसूस हुई। पेपर काफी लंबा था। ठीकठाक पेपर गया है।-मानसी, परीक्षार्थी
विज्ञापन


-

वर्जन

जिले के 12 केेंद्रों पर नीट की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। जिला सचिवालय सभागार में स्थापित कंट्रोल रूम से सभी परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों पर नजर रखी गई थी। -अभिषेक मीणा, डीसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें