36-जलेबी चौक पर पौधरोपण करते नीलम प्रीतम धर्मार्थ ट्रस्ट के सदस्य। स्रोत ट्रस्ट
रोहतक। नीलम प्रीतम धर्मार्थ ट्रस्ट ने शुक्रवार को जलेबी चौक पर पौधरोपण अभियान चलाया। ट्रस्ट के सातवें अभियान के तहत निर्धारित 1000 पौधों के लक्ष्य को पार करते हुए 1100 से अधिक पौधे लगाए गए।
ट्रस्ट के अध्यक्ष बृजेश गोयल ने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं। बल्कि उनके संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी निभाना भी है। भारतीय वन सेवा अधिकारी रंजिता और आईएफएस अधिकारी सुंदरलाल ने अभियान में पहुंचकर ट्रस्ट के कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर हितेश गोयल, डॉ. हर्ष कुलश्रेष्ठ, सामाजिक कार्यकर्ता जसबीर कुमार, राकेश गुलिया, सुभाष कालरा, धर्मसिंह प्रजापति, प्रवीण सहगल, विकास नागर और राजेश मलिक सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद