फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में बनेगी पहली एनसीसी एकेडमी, कैडेट्स को मिलेगा लाभ

Sat, 03 Sep 2016 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
एनसीसी शिविर - फोटो : file photo
विज्ञापन
सरकार जल्दी ही प्रदेश में एनसीसी एकेडमी बनाने की तैयारी में है। इससे कैडेट्स को काफी लाभ होगा। यह बात पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ एनसीसी डायरेक्ट्रेट के एडीजी मेजर जनरल बलबीर सिंह ने कही। वे शुक्रवार को मॉडल टाउन स्थित एनसीसी हेड क्वार्टर का मौका मुआयना करने के लिए आए थे। 
विज्ञापन


 इस दौरान प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि एनसीसी डायरेक्ट्रेट का उद्देश्य और अधिक युवाओं को जोड़ना है। एनसीसी के माध्यम से युवाओं को न केवल देशसेवा, बल्कि अनुशासन भी सिखाया जाता है। फिलहाल चारों प्रदेशों में लगभग डेढ़ लाख एनसीसी कैडेट्स हैं। कैडेट्स की सुविधाओं पर पर उन्होंने कहा कि चारों प्रदेशों की सरकार अच्छा सहयोग कर रही हैं।

हरियाणा सरकार जल्दी ही प्रदेश में एनसीसी एकेडमी खोलने की तैयारी कर रही है। एनसीसी एकेडमी के लिए करनाल जिले के आसपास स्थान का चयन किया जाएगा। एकेडमी बनने के बाद रोहतक ग्रुप के अंतर्गत आने वाले जिलों के अधिकारियों और कैडेट्स को काफी फायदा होगा। एकेडमी बनने के बाद कैडेट्स के अधिकतर कैंप भी वहीं पर कराए जाएंगे, जहां सभी सुविधाएं होंगी। इससे पूर्व उन्होंने रोहतक, भिवानी और हिसार से आए एनसीसी अधिकारियों के साथ मीटिंग भी की और मेधावी कैडेट्स को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर रोहतक के ऑफिशियएटिंग ग्रुप कमांडर कर्नल जेके चौरसिया समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें