28सीटीके02...चयनित विद्यार्थियों के साथ कैडेट्स चयन फर्स्ट हरियाणा एनसीसी बटालियन रोहतक के क
रोहतक। पहरावर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एनसीसी 2 वर्षीय कोर्स जेडी और जेडब्ल्यू के लिए बतौर कैडेट्स विद्यार्थियों का चयन किया गया। फर्स्ट हरियाणा एनसीसी बटालियन रोहतक के कमान अधिकारी कर्नल कृष्ण कुमार बुधवार व प्रशासनिक अधिकारी कर्नल मनवीर सिंह धनखड़ ने विद्यार्थियों का चयन किया। 8वीं व 9वीं कक्षा के 25 विद्यार्थियों का चयन किया गया।
प्राध्यापक विनोद भारद्वाज ने कहा कि चयनित कैडेट्स को एनसीसी के माध्यम से अपनी प्रतिभा व अनुशासन दोनों को निखारने का भरपूर अवसर प्राप्त होगा। डॉ. मनोज कुमार यादव ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सूबेदार रामनिवास, हवलदार धर्मपाल, प्राचार्य संतोष यादव कुसुम सैनी, प्रोफेसर सोनिका, सुमिता, उषा सैनी व डॉ. दीप्ति मौजूद रहीं। संवाद