फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नवीन जयहिंद बोले- फरसे के दम पर लिया पहरावर की जमीन

विज्ञापन
रोहतक के पहरावर में बुलडोजर पर बैठकर पत्रकारों से वार्ता करते नवीन जयहिंद। अमर उजाला
विज्ञापन
करनाल में हुआ ब्राह्मण महाकुंभ एक छलावा था। यहां मुख्यमंत्री ने ब्राह्मण समाज से धोखा किया है। कुछ सड़कों व चौराहों के नाम भगवान परशुराम के नाम पर करने की घोषणा कर समाज को गुमराह करने का प्रयास किया है। निजी स्वार्थ में लिप्त लोगों को कुछ लाख रुपये देकर खुश कर लिया है। सरकार कुछ करना ही चाहती थी तो पुजारियों की बजाय समाज के लिए आयोग गठित करती। ईबीपीजी लागू करती। गौड़ संस्था की जमीन भी हमारी है। इसे हमने फरसे के बल पर लिया है। यह कहना है नवीन जयहिंद का। वे सोमवार को पहरावर में गौड़ संस्था की जमीन पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गौड़ संस्था के तहत आने वाली ब्राह्मण समाज की जमीन ही सरकार समाज को देने का दावा कर रही है, जबकि यह पहले से हमारी है। सरकार कई साल से बकाया राशि के चक्कर में यह जमीन अटकाए हुए थी। समाज के लिए अपशब्द कहने के बावजूद सीएम ने माफी नहीं मांगी। फरसे को माथे पर लगाकर ही मामला निपटा दिया। सरकार ने दोहली की जमीन का मालिकाना हक समाज को देने के संबंध में कोई घोषणा नहीं की। यह नाइंसाफी नहीं सही जाएगी। ब्राह्मणों को नजरअंदाज करने का अंजाम मुख्यमंत्री को भुगतना होगा। समाज ईबीपीजी, शासन व प्रशासन में अपनी हिस्सेदारी समेत अपनी अन्य मांगें पूरी कराएगा। सरकार ने महाकुंभ कर लिया है। समाज महाभारत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें