फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नवीन जयहिंद को पानीपत कोर्ट से भी मिली जमानत, आज आएंगे जेल से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। आप के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद को पानीपत केस में भी वीरवार को जमानत मिल गई। नवीन वीरवार की रात भी सुनारिया जेल में रहना चाहते थे, इसलिए वकील ने बेल बांड नहीं भरा। अब शुक्रवार को जयहिंद सुनारिया जेल से बाहर आएंगे। क्योंकि पीजीआई में मारपीट व सिंचाई विभाग के केस में पहले से रोहतक कोर्ट से जमानत मिल चुकी है।
विज्ञापन

बचाव पक्ष के वकील गौरव भारती ने बताया कि रोहतक व पानीपत पुलिस ने तीन मामलों में नवीन जयहिंद को गिरफ्तार किया था। सबसे पहले पीजीआई के नर्सिंग काउंसिलिंग के दौरान हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने पूछताछ की। अदालत ने 17 दिसंबर को जमानत दे दी थी। इसके बाद सिंचाई विभाग के मामले में पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया, जिसमें अगले दिन जमानत मिल गई थी। फिर पानीपत पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर ले गई, जहां वीरवार को जमानत मिल गई। वकील ने बताया कि शुक्रवार को नवीन सुनारिया जेल से बाहर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें