18सीटीके36 नौविका को सम्मानित करती कॉलेज प्राचार्य व एनसीसी इंजार्च। स्रोत : पिता
रोहतक। विशाल नगर निवासी नौविका ने शूटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया। नौविका बल्हारा के पिता डाॅ. प्रदीप बल्हारा ने बताया कि 7 से 15 अप्रैल को पंजाब के रोपड़ में एनसीसी शूटिंग प्रतियोगिता आयोजन किया गया था। इसमें नौविका बल्हारा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि हिंदू कॉलेज में पहुंचने पर प्राचार्य व व एनसीसी इंचार्ज ने नौविका का स्वागत किया। संवाद