बेरी। निकटवर्ती गांव डीघल में मंगलवार को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा प्राकृतिक खेती विषय पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया । इस अवसर पर बीएओ डॉ. अशोक रोहिल्ला ने उपस्थित किसानों को प्राकृतिक खेती बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह एक विविध कृषि प्रणाली है जो फसलों, पेड़ों और पशुधन को एकीकृत करती है। प्राकृतिक खेती कई अन्य लाभों जैसे की मिट्टी की उर्वरता, पर्यावरणीय स्वास्थ्य को बहाली, ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन को कम करने के साथ-साथ किसान की कृषि लागत घटाने तथा आय बढ़ाने का मजबूत आधार प्रदान करती है। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती किसानों तथा उपभोक्ता दोनों के लिए आज के समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि किसान फसलों में रासायनिक उर्वरकों तथा हानिकारक कीटनाशकों का अंधाधुंध प्रयोग ना करें। संवाद