फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शहर में मांगों को लेकर राष्ट्रव्यापी हड़ताल आज, 400 पुलिसकर्मी तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सर्व कर्मचारी संघ और संबंधी ट्रेड यूनियनों के कर्मचारी मांगों को लेकर वीरवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। परिवहन, बिजली निगम और जन स्वास्थ्य विभाग की गतिविधियों पर हड़ताल का असर पड़ने का अनुमान है। वहीं, प्रशासन की ओर से परिस्थितियों को नियंत्रण में रखने के लिए 400 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के सदस्य सुमेर सिवाच ने कहा कि लेबर कोड बिल व रोडवेज निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों का वीरवार को चक्का जाम रहेगा। 500 से अधिक कर्मचारी हड़ताल में शमिल होंगे।
सुबह प्रदर्शन के दौरान बसों का संचालन प्रभावित हो सकता है। इस समय 18 से अधिक मार्ग पर बसों समस्या गहरा सकती है जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में नागरिक अति आवश्यक होने पर ही बसों में सफर करने की योजना बनाएं।
विज्ञापन

ऑल हरियाणा पावर काॅरपोरेशन वर्कर यूनियन के सर्कल सचिव विकास दहिया
ने कहा कि 550 के करीब बिजली कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे और फील्ड वर्क नहीं करेंगे। सभी कर्मचारी हड़ताल के लिए पंडित श्रीराम शर्मा पार्क में एकजुट होंगे। इसके बाद रोड शो होगा।
हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के जिला प्रधान राकेश लाकड़ा ने कहा कि नहरी विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग और लोक निर्माण विभाग के करीब एक हजार कर्मचारी हड़ताल रहेंगे। पेयजल सप्लाई प्रभावित होने का अनुमान है। इससे पीजीआई पर भी असर पड़ सकता है।


गैर शिक्षक कर्मचारी भी रहेंगे हड़ताल पर
स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के गैर शिक्षक कर्मचारी संघ प्रधान वजीर सिंह ने बताया कि हडताल में कर्मचारियों के मुद्दों को पूर्ण समर्थन दिया है। कुलपति के माध्यम से मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार को ज्ञापन भेज कर मांग की जाएगी कि पीजीआई गैर शिक्षक कर्मचारियों को मिलने वाले पीजीआई अलाउंस को 690 रुपये से बढ़ाकर 4100 रुपये किया जाए।

वर्जन
राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। सुरक्षा के लिए 400 से अधिक पुलिस के कर्मचारी तैनात कर दिए गए हैं। डीएसपी रैंक के अधिकारी पूरे मामले पर नजर रखेंगे। थाना प्रभारियों को भी अपने क्षेत्र में सर्किय रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

- सुरेंद्र सिंह भौरिया, पुलिस अधीक्षक, रोहतक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें