रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) का सेंटर फॉर डिसेबिलिटी स्टडीज सोमवार को वाईआरसी, एनएसएस, छात्र कल्याण कार्यालय तथा सिरतार, रोहतक के सहयोग से नेशनल सिंपोजियम का आयोजन करेगा। इसका विषय नर्चरिंग लीडरशिप ऑफ पर्सन विद डिसेबिलिटी फॉर एन इंक्लूसिव एंड सस्टेनेबल फ्यूचर रहेगा।
सीडीएस निदेशिका डाॅ. प्रतिमा देवी ने बताया कि भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ एम्पावरमेंट ऑफ पर्सन विद डिसेबिलिटी के सचिव आईएएस राजेश अग्रवाल बतौर मुख्यातिथि इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। भारतीय पुनर्वास परिषद की अध्यक्षा डॉ. शरणजीत कौर इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी तथा आईआईटी रुड़की की डाॅ. सोनल अलरेया की-नोट स्पीकर होंगी। यह कार्यक्रम टैगोर सभागार में प्रात: 10.30 बजे से प्रारंभ