फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नेशनल पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियन रोहित की घर में शादी की चल रही थी तैयारी

Sun, 30 Nov 2025 10:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। नेशनल पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियन रोहित धनखड़ के घर शहनाई की जगह मातम पसरा है। अश्लील कमेंट का विरोध करने पर खिलाड़ी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। परिवार अपने लाडले रोहित व चचेरे भाई की शादी की तैयारी कर रहा था। लड़की रोहित के जान-पहचान की है। दोनों काफी समय से एक-दूसरे जानते व पसंद करते थे।
विज्ञापन

हुमांयुपुर निवासी बॉडी बिल्डर रोहित धनखड़ एक लड़की से प्यार करते थे। उसके साथ उसकी शादी की बात भी चल रही थी। इसी परिवार में एक अन्य लड़की से उनके चचेरे भाई की शादी तय हुई है। दोनों की साथ में शादी करने की तैयारी चल रही थी। रस्मों की अदायगी से पहले ही रोहित की हत्या हो गई। इस घटना से पूरा परिवार आहत है।
पूर्व सूबेदार कप्तान ने बताया कि भतीजे व बेटे की शादी की तैयारी की खुशियां मातम में बदल गई हैं। हार्दिक के साथ सारी खुशियां भी चली गईं। अब तक पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है। जल्द ही आरोपी नहीं पकड़े गए तो सड़क जाम कर विरोध जताया जाएगा। आरोपियों को फांसी दी जाए या उनका एनकाउंटर किया जाए।
विज्ञापन

इधर, रविवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता हुमायूंपुर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि तीन खिलाड़ियों की जान जा चुकी है। सरकार आखिर कर क्या रही है। खिलाड़ियों के मामले में सरकार को सख्ती बरतनी चाहिए। उनके हितों को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था की जाए। खिलाड़ी की मौत के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
यह है मामला
बता दें कि हुमायूंपुर निवासी रोहित धनखड़ अपने दोस्त बौंदकलां निवासी जतिन के साथ 28 नवंबर को उसकी बहन की ननद की शादी में शगुन डालने भिवानी गए थे। शादी समारोह में तिगड़ाना से बारात आई। इसमें कुछ युवकों के साथ कहासुनी हो गई। बाद में इन्हीं युवकों ने रास्ता रोककर रोहित को अधमरा कर दिया। उसे परिवार इलाज के लिए पीजीआई ले आए जहां पर उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें