फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: राष्ट्रीय डेंगू दिवस...डेंगू के प्रति जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग चलाएगा जागरूकता अभियान

Thu, 16 May 2024 06:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
गांव सिलानी में कूलर के पानी में लार्वा की जांच करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम।
विज्ञापन
झज्जर। स्वास्थ्य विभाग झज्जर 16 मई को शिक्षा विभाग एवं पंचायती विभाग के सहयोग से राष्ट्रीय डेंगू दिवस के उपलक्ष्य पर सभी स्कूलों, गांवों में डेंगू के प्रति जागरूकता अभियान चलाएगा। अब तक डेंगू का एक केस रोहतक में सामने आया है। पिछले साल डेंगू के 385 मामले सामने आए थे, ऐसे में विभाग की तरफ से अप्रैल से ही जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉक्टर ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि डेंगू एक घातक एवं तेजी से फैलने वाली मच्छर जनित बीमारी है, जिसका अभी तक ना तो कोई बचाव का टीका या इलाज उपलब्ध हो पाया है। यह वैश्विक बीमारी है, जिसे मच्छरों की पैदावार रोककर ही फैलने से रोका जा सकता है। चूंकि एडीज मच्छर घर के अंदर बिना ढके, कुलर, छत पर रखे कबाड़ में जमा पानी इत्यादि में अपने अंडे देता है। इसलिए जब तक सभी आमजन अपने घर में साफ सफाई की जिम्मेदारी तथा मच्छरों की पैदावार के स्रोत को खत्म करने की जिम्मेदारी नहीं समझेंगे, तब तक डेंगू को रोकना संभव नहीं हो पाएगा। इसलिए इस वर्ष राष्ट्रीय डेंगू दिवस के लिए थीम जन भागीदारी बढ़ाने पर केन्द्रीत की गई है।
जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा सभी स्कूलों में रैलियों, विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं प्रार्थना समय में जागरूकता संदेश दिए जाएंगे तथा आमजन को हर सप्ताह में रविवार को ड्राई डे मनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। सिविल सर्जन डॉ. ब्रहमदीप ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेंगू से बचाव के लिए पर्याप्त उपाय किए गए हैं तथा डेंगू की जांच इस साल जनवरी से ही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें