फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे देश के 527 साइकिलिस्ट दिखाएंगे रफ्तार का रोमांच

Thu, 24 Oct 2013 11:36 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
राजीव गांधी खेल परिसर में आयोजित तीन दिवसीय 18वीं राष्ट्रीय रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ वीरवार को किया गया। इस प्रतियोगिता में 26 राज्यों के 527 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का परिचय देंगे।
विज्ञापन



प्रतियोगिता के शुभारंभ पर विधायक बीबी बत्तरा ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।  एशियन साइकिलिंग ट्रैक कप थाईलैंड में रजत पदक जीतने पर कुरुक्षेत्र निवासी दिलावर सिंह को हरियाणा राज्य साइकिलिंग एसोसिएशन की ओर से एक लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की गई।

विधायक ने राष्ट्रीय रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता के रोहतक में आयोजन पर हरियाणा साइकिलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष सुखविंद्र हुड्डा और अन्य पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विदेशों की तर्ज पर देश में भी लोगों को ज्यादा से ज्यादा साइकिलिंग करनी चाहिए। इससे जहां ईंधन बचेगा, वहीं स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।
विज्ञापन


हरियाणा राज्य साइकिलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष सुखविंद्र हुड्डा ने कहा कि रोहतक के इस लगभग 100 एकड़ के राजीव गांधी खेल परिसर में विभिन्न खेलों के लिए मैदान तैयार किए गए हैं। एसोसिएशन की कोशिश है कि इसी परिसर में साइकिलिंग का मैदान भी विकसित हो। इस अवसर पर भारतीय साइकिलिंग फेडरेशन के महासचिव ओमकार सिंह ने खिलाड़ियों से कहा कि वे खेल भावना से खेलें। इस दौरान भारत की राष्ट्रीय साइकिलिंग कोच रूपा चट्टोपाध्याय की सड़क दुर्घटना में आकस्मिक मृत्यु पर दो मिनट का मौन भी रखा गया।

कुरुक्षेत्र के दिलावर सिंह को एक लाख इनाम
एशियन साइकिलिंग ट्रैक कप थाईलैंड में रजत पदक जीतने पर कुरुक्षेत्र निवासी दिलावर सिंह को हरियाणा राज्य साइकिलिंग एसोसिएशन की ओर से एक लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की गई। दिलावर सिंह के कोच एएसआई परमवीर सिंह को भी एसोसिएशन की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई। चार से छह अक्तूबर तक थाईलैंड में आयोजित इस प्रतियोगिता में देश के खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण, 3 रजत और 1 कांस्य पदक पर कब्जा किया है, लेकिन पुरुष वर्ग में दिलावर ही पदक लाने में कामयाब रहे। उन्होंने पुरुष वर्ग में पहली बार पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। दिलावर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। दिलावर सिंह को यह पदक जूनियर वर्ग की प्वाइंट रेस स्पर्धा में मिला।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें