रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) का कंप्यूटर साइंस एवं एप्लीकेशन्ज विभाग 21 मार्च को चौ. रणबीर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल एंड इकोनॉमिक चेंज के सहयोग से फ्यूचर कंप्यूटिंग टेक्नोलॉजीज फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट विषयक नेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन करेगा। कंप्यूटर साइंस एवं एप्लीकेशन्ज के अध्यक्ष ने बताया कि यह नेशनल कॉन्फ्रेंस स्वराज सदन में सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगी। इच्छुक प्रतिभागी गूगल फार्म लिंक- https://forms.gle/DFKRjXLaW5CB8XAV9 पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। प्राध्यापिका डाॅ. प्रीति गुलिया इस नेशनल कॉन्फ्रेंस की चेयरपर्सन हैं। प्राध्यापक डाॅ. संदीप दलाल कॉन्फ्रेंस डायरेक्टर हैं और डाॅ. गोपाल सिंह आयोजन सचिव हैं। पेपर सबमिशन समेत कॉन्फ्रेंस संबंधित अन्य जानकारी विश्वविद्यालय वेबसाइट व कंप्यूटर साइंस विभाग के कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। संवाद