फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय बॉक्सिंग खेल : फर्जी कागजात देकर ट्रायल दिया, राजस्थान की महिला बॉक्सर के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान की महिला बॉक्सर पर दो माह पहले राजीव गांधी स्टेडियम में हुए राष्ट्रीय बॉक्सिंग खेल के ट्रायल के दौरान फर्जी जन्म प्रमाण पत्र देने का आरोप है। पानीपत पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर रोहतक के अर्बन एस्टेट थाने में भेजी है। हरियाणा के पानीपत की महिला बॉक्सर के पिता की शिकायत पर आरोपी बॉक्सर व उसके परिजनों के खिलाफ फर्जी कागजात तैयार कराने का केस दर्ज किया है। खास बात यह है कि पीड़ित बॉक्सर के पिता ने खेल होने से पहले 10 जुलाई को शिकायत दी थी, अब राष्ट्रीय खेल होने के बाद केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पानीपत की बत्रा कॉलोनी निवासी पवन कुमार ने 10 जुलाई 2024 को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी याक्षिका बॉक्सिंग खिलाड़ी है, जिसकी उम्र 17 साल एक माह है। आठ सितंबर 2024 से 12 सितंबर तक राजीव गांधी स्टेडियम में बॉक्सिंग के राष्ट्रीय स्तर पर चयन के लिए ट्रायल हुए। उसकी बेटी याक्षिका 48 किलोग्राम से 51 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा का प्रतिनिधित्व कर रही थी। उसकी बेटी का मुकाबला राजस्थान के चूरू जिले के गांव भगेला निवासी निशा से हुआ। उनको गुप्त सूत्रों से पता चला कि निशा की उम्र 20 साल है, लेकिन उसने फर्जी कागजात तैयार करवाकर असली उम्र छिपाई है। इतना ही नहीं निशा कम उम्र की खिलाड़ियों के साथ मुकाबला करके कई बार जीत चुकी है।
आरटीआईए से मिले आरोपी बॉक्सर के मिले दो प्रमाण पत्र, एक में उम्र 17 दिसंबर 2005 व दूसरे में 2 मार्च 2007
महिला बॉक्सर के पिता का आरोप है कि उसने बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया से आरोपी बॉक्सर निशा की ओर से जमा करवाए गए दस्तावेज की कॉपी मांगी। एसोसिएशन ने 2 आधार कार्ड व एक जन्म प्रमाण पत्र की फोटोस्टेट कापी दी। आधार कार्ड व जन्म प्रमाण पत्र में उम्र अलग-अलग थी। इसके बाद उसने आरटीआई लगाकर निशा के जन्म प्रमाण-पत्र का रिकाॅर्ड उसके गांव की पंचायत भगेला से मांगा। उसे आरटीआई ऑथॉरिटी ने उसे उसे दो दो सत्यापित जन्म प्रमाण-पत्र की कॉपी दी। एक में उम्र 17 दिसंबर 2005 व दूसरे में दो मार्च 2007 अंकित है। इस तरह नकली दस्तावेज के आधार पर मैच जीते गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानीपत पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर भेजी है। केस दर्ज कर मामले की गहराई से जांच पड़ताल की जाएगी।
- इंस्पेक्टर परमजीत कौर, प्रभारी थाना अर्बन एस्टेट, रोहतक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें