रोहतक। शीला बाईपास पर दुकानदार को गोली मारकर लूट करने के आरोपियों को खेड़ी साध के युवक नसीब उर्फ ढीला ने हथियार सप्लाई किए थे। सीआईए द्वितीय ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सीआईए द्वितीय प्रभारी एसआई आजाद नैन बताया कि 13 सितंबर को गांधी कैंप निवासी प्रमोद ने शिकायत दी कि उसकी शीला बाईपास के नजदीक टेलीकॉम की दुकान है, जहां फोटो स्टेट के साथ पैसे ट्रांसफर करता है। करीब पौने 10 बजे दो युवक अंदर आए और बोले खाते पैसे भिजवाने हैं। इस बहाने केबिन के अंदर आ गए और एक युवक ने जेब से पिस्तौल निकाल ली। साथ ही गल्ले से 2 हजार की नकदी निकाली ली। इसके बाद बैग से 25 हजार रुपये और निकालने लगे। उसने विरोध किया तो गोली मार दी, जो उसके हाथ पर लगी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहित उर्फ माया को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि उसे नसीब उर्फ ढीला ने हथियार उपलब्ध कराया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नसीब को काबू कर लिया है।