रोहतक। ठाकुर धूम सिंह मेमोरियल महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत के नरवाल क्रिकेट अकादमी एकादश व सुगनि देवी क्रिकेट फाउंडेशन एकादश के बीच शनिवार को पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया। मुकाबला निशान क्रिकेट ग्रांउड करनाल में खेला गया। इसमें नरवाल क्रिकेट एकादश ने 125 रन से मैच जीता। नंदनी को प्लेयर ऑफ द मैच व प्रिया खासा को बेस्ट गेंदबाज चुना गया। इस मैच में नरवाल क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नरवाल एकादश ने 50 ओवर में 287 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। नरवाल एकादश की ओर से नंदनी ने 111 रन बनाए। सुगनि देवी की ओर से प्रिया खासा ने पांच विकेट लिए। इसके अलावा ज्योति व ज्योति यादव ने दो-दो विकेट लिए। इसके जवाब में सुगनि देवी की टीम 35 ओवर में 162 रन ही बना सकी व नरवाल क्रिकेट एकादश ने 125 रन से मैच जीता। सुगनि देवी की ओर से स्वीटी ने 22, भारती ने 19 व ज्योति यादव ने 45 रन बनाए। नरवाल एकादश की ओर से जाह्नवी ने तीन व निधि ने दो विकेट लिए।