फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कथा के अंतिम दिन लंका दहन, राम-रावण युद्ध का प्रसंग सुनाया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक। मानव कल्याण समिति की ओर से शहीद मदन लाल धीगड़ा कम्युनिटी सेंटर पुराना आईटीआई में विगत 16 सितंबर से चल रही सात दिवसीय श्रीराम कथा के अंतिम दिन हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। श्री राम कथा रसधार में समिति की ओर से ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन भी किया गया। इसमें 64 यूनिट ब्लड एकत्रित हुआ। श्री राम कथा व्यास भागवत पीठाधीश्वर आचार्य देशमुख वशिष्ठ महाराज ने अंतिम दिन की कथा में लंका दहन, राम-रावण युद्ध, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के प्रसंग का वर्णन किया। कथा के दौरान रामायण पूजन व आरती के बाद भक्तजनों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। श्रीराम कथा के समापन पर आयोजन कमेटी की ओर से क्षेत्रवासियों को कार्यक्रम में सहयोग करने के लिए आभार जताया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर मानव कल्याण समिति के सरपरस्त सुंदर लाल मडिया, प्रधान गुलशन नारंग, उपप्रधान ओमप्रकाश गर्ग, उपप्रधान सुशील अरोड़ा, सचिव रमेश कुमार, सहसचिव सचिन गुप्ता, खजांची अशोक पाहवा सहित अन्य समिति के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें