फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एथलेटिक्स में हरियाणा का नाम चका रही नंदिता

Tue, 23 Jul 2024 05:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। क्षेत्र के गांव मुंडाहेडा निवासी नंदिता पुत्री वेदप्रकाश अंडर 18 की एथलेटिक्स खिलाड़ी है। वह प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर अपने गांव और जिले का नाम रोशन कर रही है।
विज्ञापन

नंदिता एचडी स्कूल साल्हावास में 11वीं कक्षा की छात्रा है। उनके पिता सीआरपी में सोनीपत में कार्यरत हैं जबकि मां गृहणी हैं। उनके दादा रामचंद्र लडायन स्थित अकादमी में सुबह शाम रोज उन्हें प्रशिक्षण के लिए लेकर जाते हैं। वह मां सुमन के सहयोग व कोच राजू के मार्गदर्शन में निरंतर राज्य स्तर प्रतियोगिताओं में अपना परिचय लहरा रही है। दो साल से प्रशिक्षण ले रही है। संयुक्त सचिव जिला एथलेटिक संघ झज्जर के जयप्रकाश जाखड़ ने बताया कि नंदिता हरियाणा राज्य का ही नहीं बल्कि भारत देश का नाम रोशन कर रही है। वह जिले की उभरती हुई खिलाड़ी है। उसने 8वीं हरियाणा ओपन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप जो 15 से 17 सितंबर 2023 पंचकूला में हुई थी उसमें अंडर 16 के लिए आयोजित हाई जंप में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 18 से 19 मई 2024 में अंडर 16 के लिए आयोजित 12वीं हरियाणा ओपन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप हाईजंप प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किया। 19वीं अंतर जिला नेशनल जूनियर एथलेटिक्स मीट जो 16 से 18 फरवरी 2024 तक गुजरात में हुई। उसमें अंडर-16 में हाई जंप अच्छा प्रदर्शन किया। 36वीं हरियाणा स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 6 से 8 अक्टूबर 2023 तक करनाल में आयोजित अंडर-16 में हाई जंप प्रथम स्थान प्राप्त किया। 38वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियन 7 से 10 नवंबर 2023 तक कोयंबटूर में आयोजित अंडर 16 आयु वर्ग के लिए आयोजित हाई जंप में अच्छा प्रदर्शन किया। 55वीं हरियाणा स्टेट स्कूल गेम 12 से 14 अक्टूबर 2023 तक करनाल में आयोजित अंडर-17 हाई जंप में अच्छा प्रदर्शन किया।






क्षेत्र के गांव मुंडाहेडा निवासी नंदिता पुत्री वेदप्रकाश अंडर 18 की एथलेटिक्स खिलाड़ी है। वह एचडी स्कूल साल्हावास में 11वीं कक्षा की छात्रा है। उनके पिता सीआरपी में सोनीपत में कार्यरत हैं जबकि मां गृहणी हैं। उनके दादा रामचंद्र लडायन स्थित अकादमी में सुबह-शाम उन्हें कोच राजू के पास प्रशिक्षण के लिए लेकर जाते हैं। वह मां सुमन के सहयोग व कोच राजू के मार्गदर्शन में निरंतर राज्य स्तर प्रतियोगिताओं में अपना परिचय लहरा रही है। पिछले दो साल से निरंतर प्रशिक्षण ले रही है। संयुक्त सचिव जिला एथलेटिक संघ झज्जर के जयप्रकाश जाखड़ ने बताया कि नंदिता हरियाणा राज्य का ही नहीं बल्कि भारत देश का नाम रोशन कर रही है। वह जिले की उभरती हुई खिलाड़ी है। उसने 8वीं हरियाणा ओपन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 15 से 17 सितंबर 2023 पंचकूला अंडर 16 के लिए आयोजित हाई जंप में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 12वीं हरियाणा ओपन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 18 से 19 मई 2024 में अंडर 16 के लिए आयोजित हाई जंप प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किया। 19वीं अंतर जिला नेशनल जूनियर एथलेटिक्स मीट 16 से 18 फरवरी 2024 तक गुजरात में आयोजित अंडर-16 में हाई जंप अच्छा प्रदर्शन किया। 36वीं हरियाणा स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 6 से 8 अक्टूबर 2023 तक करनाल में आयोजित अंडर-16 में हाई जंप प्रथम स्थान प्राप्त किया। 38वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियन 7 से 10 नवंबर 2023 तक कोयंबतूर में आयोजित अंडर 16 आयु वर्ग के लिए आयोजित हाई जंप में अच्छा प्रदर्शन किया। 55वीं हरियाणा स्टेट स्कूल गेम 12 से 14 अक्टूबर 2023 तक करनाल में आयोजित अंडर-17 मैं हाई जंप में अच्छा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें