फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी महिला बॉक्सिंग में नैना ने जीता सोना

Sun, 07 Dec 2025 02:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
25...​खिलाड़ी नैना को सम्मानित करते आयोजक। स्रोत : कोच - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। खेलो इंडिया गेम्स के बॉक्सिंग में सिसरौली निवासी नैना ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। राजस्थान के भरतपुर में इस खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स आयोजन किया गया। महिला बॉक्सिंग के 81 किग्रा भारवर्ग में नैना ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान पाया।
दीनबंधु छोटूराम बॉक्सिंग अकादमी के कोच सुधार हुड्डा ने बताया कि नैना ने कड़ी मेहनत, अनुशासन व समर्पण के साथ यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नैना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पदक जीतेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नैना ने बताया कि 2017 में उसने खेलना शुरू किया था। पिता पवन कुमार हॉकी खेलते थे। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया है। पिता से प्रेरित होकर व उन्हीं के कहने पर खेलना शुरू किया। पिता ने कहा था कि इंडिविजुअल गेम खेलना है क्योंकि इस गेम में अपनी खुद की मेहनत से पदक जीत सकते हैं। इससे पहले 2024 में खेलों इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में रजत पदक जीता था। 2024 में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें