फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नई दिशा ट्रस्ट ने 11 हजार पौधे लगाने का लिया संकल्प

विज्ञापन
30सीटीके14...इंद्र नगर के पास पौधरोपण करते एक पहल नई दिशा ट्रस्ट के सदस्य। स्रोत: ट्रस्ट
विज्ञापन
रोहतक। बारिश की शुरुआत होते ही एक पहल नई दिशा ट्रस्ट ने पौधे लगाने की शुरुआत करी। रविवार को ट्रस्ट के इस शुभावसर पर हारट्रोन कंप्यूटर सेंटर के डायरेक्टर डॉ. आशुतोष कौशिक मुख्यअतिथि रहे। उन्होंने ट्रस्ट के सदस्यों के साथ पौधे लगाने की शुरुआत करी। मुख्य अतिथि ने ट्रस्ट के सभी सदस्यों को आगे भी इसी तरह के शुभकार्य करने का आशीर्वाद दिया। ट्रस्ट के संस्थापक सोमबीर ने बताया कि पिछले साल ट्रस्ट ने 7000 पौधे लगाएं थे। इस बार ट्रस्ट ने 31 अगस्त से पहले 11 हजार पौधे लगाने का संकल्प लिया है। इस मौके पर ट्रस्ट के संस्थापक सोमबीर, उपप्रधान पवन, कोषाध्यक्ष विनोद, ट्रस्ट के सलाहकार हितेंद्र व अभिषेक और ट्रस्ट के सदस्य संदीप शर्मा, संदीप सिंधु, नीरज, प्रवीन, पंकज गुप्ता, एडवोकेट नरेंद्र नांदल, अनिल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें