फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्संग से ही मिटती है मन की भटकन : वीना गुलाटी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। संत निरंकारी मिशन के तहत रविवार को गोकर्ण धाम में संत निरंकारी महिला संत समागम हुआ, इसमें रोहतक के अलावा चरखी-दादरी, हिसार व भिवानी की भी सैकड़ों महिलाओं ने शिरकत की।
विज्ञापन

संत्सग में पंजाब के खन्ना से आई वीना गुलाटी ने कहा कि सत्संग से ही मन की भटकन मिटती है। उन्होंने कहा कि आज का इंसान सुख और सुकून की तलाश दुनिया के भौतिक पदार्थों में कर रहा है। जबकि वास्तविक सुख निरंकार प्रभु को जानकर इसके एहसास में जीवन को जीने में है। संत निरंकारी मिशन के तहत सतगुरु माता सुदीक्षा की रहनुमाई में जगह-जगह हो रहे सत्संग में यहीं संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने कहा भक्ति की शुरुआत खुद और अपने घर से होती है। इसलिए इसमें महिलाओं का योगदान बहुत आवश्यक होता है। सत्संग में महिला वक्ताओं ने गीत, भजन व कविता से भक्ति भरे संदेश दिए। संत निरंकारी मंडल जोनल इंचार्ज भिवानी जोन बलदेव राज नागपाल ने सत्संग में आए लोगों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें